उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात बेकाबू होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 26 अप्रैल तक पांच जिलों में लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। जिसमें कानपुर सहित लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी शामिल हैं।
बता दें कि कानपुर में रविवार को कोरोना से 14 और रोगियों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 1574 नए संक्रमित मिले थे। कोरोना के संक्रमण के फैलाव ने गति पकड़ ली है। वायरल लोड भी बहुत जल्द बढ़ जा रहा है। इससे हालत गंभीर होती जा रही है।