कानपुर में गैस सिलिंडर भी मंगलवार से घर आएंगे। एजेंसी से नहीं बांटे जाएंगे। उपभोक्ताओं को बुकिंग भी ऑनलाइन ही करानी होगी। किसी उपभोक्ता को गैस की बुकिंग या आपूर्ति में परेशानी है तो वह केंद्रीय कंट्रोल रूम में सूचित कर सकता है।
किसी उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर बदलना है तो मोबाइल नंबर 8726024365 मिलाएं। यहां से मांगी गई आवश्यक जानकारी देने के बाद आपका नंबर बदल जाएगा। उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों के लिए भी यही नियम लागू रहेगा।
इन कनेक्शन धारकोें की सब्सिडी सोमवार से खातों में भेजी जाने लगी है। उज्ज्वला कनेक्शन धारक को कोई परेशानी है तो डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर रोहित रौतेला से 9414 04 8413 पर संपर्क कर सकते हैं।
रेड जोन घोषित क्षेत्रों में कैसे होगी आपूर्ति
कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद बाबूपुरवा, मछरिया, चमनगंज और घाटमपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। यहां किसी भी बाहरी के प्रवेश पर रोक है। पास धारकों का भी यहां प्रवेश वर्जित है। ऐसे में इन क्षेत्रों मेें गैस की आपूर्ति कैसे होगी, इस पर अभी प्रशासन कोई रणनीति नहीं बना पाया है।