लॉकडाउन में काम छिनने से टूटे नौजवान युवक से जिंदगी की गाड़ी नहीं खिंची तो मौत को ‘हमसफर’ बना लिया। नोएडा में चल रही रोजी रोटी अचानक बंद हुई तो श्रमिक नरेंद्र राजपूत (28) कर्ज लेकर महोबा के मसूदपूरा गांव लौट आया।
गांव में एक माह तक मजदूरी नहीं मिली तो नरेंद्र ने बुधवार रात फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। गांव निवासी भगीरथ राजपूत का बेटा नरेंद्र कई सालों से नोएडा में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के चलते उसे काम मिलना बंद हो गया।