कोरोना ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आलू को छोड़कर लगभग सभी सब्जियों पर मंदी है। लागत तक नहीं निकल रही है। टमाटर के दामों में तगड़ी गिरावट है। शनिवार को थोक बाजार में टमाटर का भाव सवा रुपये प्रति किलो भी नहीं मिला।
परेशान किसान मंडी के पास कूड़े में फेंक कर लौट गए। इस बार जलालपुर पनवारा इलाके में करीब डेढ़ सौ बीघा में टमाटर की फसल की गई है। यह किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। शनिवार को कन्नौज की थोक मंडी में टमाटर के भाव 30 रुपये कैरेट (25 किलो) आ गए।