फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को बताइए, प्रवासियों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। गैर प्रांतो से घर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा। कंट्रोल रूम को जानकारी देकर प्रवासी मजदूर काम पा सकते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन से काम छिनने पर दिल्ली, लुधियाना, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, जयपुर से प्रवासी मजदूर घर लौटे हैं। अब इन मजदूरों काम के लिए जिला प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

रोजगार मांगने वाले 22 प्रवासी मजदूरों को सूचीबद्ध किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त चंद्रभान सिंह ने बताया कि शैक्षिक योग्यता व कार्य दक्षता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सूचीबद्ध किए गए 22 प्रवासी मजदूरों को औद्योगिक क्षेत्र रनियां व जैनपुर की इकाइयों में काम दिलाने के लिए साक्षात्कार जल्द कराया जाएगा। काम की दरकार वाले घर लौटे प्रवासी मजदूर विकास भवन के कंट्रोल रूम नंबर 7499583661 पर फोन कर ब्योरा दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें