संदलपुर (कानपुर देहात)। बहबलपुर गांव निवासी प्रांशु (18) शुक्रवार सुबह बड़े भाई अवनीश के साले पुखरायां निवासी अंकित के साथ बाइक से धौकलपुरवा स्थित चक्की से आटा लेना गया था। वापस आते समय हरपुरा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।
उन्हें हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्रांशु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर ने बताया कि भाई की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।