फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बरातियों संग पहुंचा दूल्हा, हुई शादी

विज्ञापन
सनिहापुर अहिरान गांव में स्टेज पर बैठा नवविवाहित जोड़ा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। सनिहांपुर अहिरान में लॉकडाउन के चलते सिकंदरा के अरसुन बांगर से दूल्हा पांच बरातियों संग पहुंचा। यहां सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क लगाकर सादगी से शादी रचाई।
विज्ञापन

सनिहांपुर अहिरान निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री दीक्षा उर्फ रानी देवी की शादी सिकंदरा के अरसुन बांगर निवासी मंशाराम के बेटे राम मिलन के साथ तय हुई थी। एक मई को शादी की तारीख के लिए लड़का और लकड़ी पक्ष ने कार्यक्रम में पांच-पांच लोगों के शामिल होने की सहमति दी थी। शुक्रवार को देर रात दूल्हा पांच बरातियों संग सनिहांपुर अहिरान गांव पहुंचा।
यहां लड़की पक्ष के भी पांच लोग ही शामिल हुए। भांवरों की रस्म पूरी होने पर बराती व जनाती पक्ष ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई। सुरेंद्र यादव ने बताया कि लॉकडाउन नियमों के तहत शादी में शामिल होने के लिए दोनों तरफ के पांच-पांच लोगों की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें