फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच दुल्हन लेकर घर पहुंचे दूल्हे

विज्ञापन
सलेमपुर महेरा गांव में नवविवाहित जोड़े को आर्शीवाद देती मां। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। महेरा व गांधी नगर मोहल्ले के दो युवक लॉकडाउन का पालन करते हुए दुल्हन लेकर घर पहुंचे। कस्बे से फतेहपुर और शिवराजपुर गई बरात गुरुवार को वापस आ गई।
विज्ञापन

सलेमपुर महेरा गांव के किशन सिंह बुधवार को दो गाड़ियों में जीजा, फूफा व मामा को लेकर गणेशपुर फतेहपुर के अर्जुन सिंह के घर बरात लेकर पहुंचे। वहां अर्जुन की बेटी पूजा के साथ किशन की शादी हुई। इसी तरह गांधी नगर निवासी मनोज दो गाड़ियों में पिता राजकुमार, जीजा व चाचा को लेकर शिवराजपुर कानपुर के राजेंद्र के घर बुधवार को बरात लेकर पहुंचे। वहां राजेंद्र की बेटी प्रांसी के साथ मनोज की शादी हुई। दोनों शादियां सादगी के साथ हुई। गुरुवार को दोनों दुल्हन लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें