रसूलाबाद में ड्रोन कैमरा से की गई निगरानी की फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बा में पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी कर रही है। गुरुवार को एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण सिंह, थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने कस्बा में ड्रोन के माध्यम से कस्बे की स्थिति देखी।
थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ड्रोन कैमरे के जरिए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी की जा रही है। गुरुवार को ड्रोन कैमरे पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए छह लोगों को चिह्नित किया।
बाद में पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ग्रामीण क्षेत्र में तीन युवकों पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।