फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 4225 करोड़ का बांटा जाएगा ऋण, सीडी रेशियो में सुधार करें बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बुधवार को जिला सलाहकार एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अजय कुमार गौतम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4225.27 करोड़ बैंक ऋण देने का आंकलन किया गया है। बीते वर्ष 2025-26 की तुलना में 30.74 प्रतिशत अधिक है। इस धनराशि से लोगों को रोजगार व उद्यम लगाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कम रेशियो पर बैंक अधिकारियों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार की ओर से तैयार की गई पंचायत विकास योजना 2026-27 का सीडीओ ने औपचारिक रूप से विमोचन किया। बैठक में वार्षिक ऋण योजना, डिजिटल लेनदेन, साइबर धोखाधड़ी, किसान क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण वितरण सहित कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
सीडीओ ने सीडी रेशियों में कमी पर बैंकों से नाराजगी व्यक्त की और रेशियो बढ़ाने पर जोर देने की बात कही। बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक का परफॉर्मेंस बहुत ही खराब पाया गया। सीडीओ ने रेशियो को बेहतर बनाए जाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि हर बैंक में 60 प्रतिशत सीडी रेशियो होना चाहिए एवं 60 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाली बैंकों को योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। बैठक में आरबीआई के प्रतिनिधि संदीप मिश्र, नाबार्ड से अरुण कुमार और उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें