फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम, ज्यादा लोड पर बदल डाला मीटर

Sat, 22 Apr 2017 01:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मुलायम सिंह यादव के घर पहुंची विद्युत विभाग की टीम, शहर भर में चर्चा
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम पहुंची। पहले पहल तो माजरा समझ नहीं आया। देखने वालों को लगा बिजली वालों का छापा पड़ा है, लेकिन बाद में तस्वीर साफ हुई तो बात कुछ ओर ही निकली...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मुलायम सिंह यादव का इटावा स्थित घर
दरअसल, यहां विद्युत विभाग की टीम ‍आवास का लोड बढ़ाने पहुंची थी। यह प्रक्रिया उनके आवास से मिले आवेदन के आधार पर पूर की गई।अब मुलायम आवास का लोड बढ़ाकर 40 किलोवाट कर दिया गया है। इसके लिए उनके घर पर लगे 5 किलोवाट के मीटर को हटा कर उसकी जगह 40 किलोवाट का मीटर लगा दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
मुलायम के घर पांच किलोवाट का मीटर तब से लगा था जब से मुलायम आवास बना था। बता दें मुलायम का यह आवास 2016 में बना था।
विद्युत विभाग की टीम के मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचने की शहरभर में चर्चा रही। इस सम्बंध में आवास पर पहुंचे एसडीओ प्रथम आशुतोष वर्मा ने कहा कि वह गुरूवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह के आवास पर उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पहुंचे थे।

 

4 of 7
डेमो
जिसमें आवास का लोड बढ़ाए जाने की बात कही गई थी। यह प्रार्थना पत्र तीन माह पहले ही विभाग को दिया गया था लेकिन उच्चश्रेणी का मीटर न होने के कारण अभी तक मीटर नहीं लगाया जा सका था। गुरूवार को आवास पर 05 किलोवाट से लोड बढ़ाकर 40 किलोवाट करते हुए नया मीटर लगा दिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
मुलायम आवस पर नहीं थे मौजूद
मुलायम के आवास पर बिजली विभाग की टीम पहुंची तो वहां मुलायम सिंह मौजूद नहीं थे। उनके घर के केयर टेकर के देखरेख में मीटर बदला गया।



 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो
मुलायम पर 4 लाख का बकाया
मुलायम के इस आवास पर बिजली के बिल के तौर पर बकाया भी बताया जाता है। इस संबध में कनेक्शन अधि‍शाषी अभि‍यंता ने कहा कि, बिजली का बिल कल जा करवा लूंगा।

​
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुलायम सिंह यादव
पुराने मकान को तोड़ कर बना था नया मकान
इटावा सिविल लाइन में मुलायम सिंह यादव का पुराना मकान तोड़कर नया बनवाया गया था। इस मकान में मुलायम ने अप्रैल 2016 में अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश किया था। गृह प्रवेश के मौके पर अखि‍लेश यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत पूरा यादव परिवार मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें