फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईपीएल की तर्ज पर एलएलसी टेन-10 लीग, 31 तक रजिस्ट्रेशन… ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की लगेगी बोली

Thu, 12 Dec 2024 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईपीएल की तर्ज पर एलएलसी में भी अलग-अलग शहरों के नामों पर टीमें बनाई गई हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीमों के मालिक बोली लगाएंगे। बोली की शुरुआत बेसिक प्राइज 25 हजार रुपए से होगी और टीमों की बोली के आधार पर खिलाड़ी की कीमत बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
एलएलसी टेन-10 लीग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की तर्ज पर लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट लीग (एलएलसी टेन-10) का आयोजन होगा। एलएलसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हैं, जो WWW.LLCTEN10.COM पर 31 दिसंबर तक होंगे। खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9559575757 पर संपर्क कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रुपये है।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बाद खिलाड़ी 10 से 20 जनवरी के बीच होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे। एलएलसी में मैचों का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, ब्रेट ली, क्रिस गेल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी करेंगे। साथ ही क्रिकेट की बारीकियां भी बताएंगे।

विज्ञापन

ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
आईपीएल की तर्ज पर एलएलसी में भी अलग-अलग शहरों के नामों पर टीमें बनाई गई हैं। टीमों में रेड चीफ की कानपुर चीफस, वेंकटेश्वर लायंस मुरादाबाद, बैद्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी, जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा, जीएल बजाज सुपर चैंलेंजर्स आगरा, क्राशा लखनऊ पैंथर्स, आईआईएमटी मेरठ, काशी नाइर्ट्स वाराणसी, सुपर ब्रज वॉरियर्स आगरा हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीमों के मालिक बोली लगाएंगे। बोली की शुरुआत बेसिक प्राइज 25 हजार रुपए से होगी और टीमों की बोली के आधार पर खिलाड़ी की कीमत बढ़ती जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें