कानपुर के गोविंदनगर में मानव तस्करी के आरोप गिरफ्तार फर्नीचर कारोबारी अंकित आनंद की पत्नी ने बच्चा वापस मांगने पर बच्चे को चोरी और फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। कहा था कि रुपये दिलाओ या दूसरे लड़के को भेजो, तब बच्चे को ले जाना। यह बात अबतक की जांच में पता चली है। पुलिस ने आरोपी कारोबारी को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
मूलरूप से बिहार के मोतिहारी चंपारन निवासी श्रीभगवान पत्नी व बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहकर एक घर में खाना बनाने का काम करता है। उनके ताऊ का बेटा और बच्चों की तस्करी करने का आरोपी दलाल पप्पू यादव अच्छे दोस्त हैं। पता चला है कि ताऊ के बेटे ने पहले उससे बच्चे को कमाने के लिए पप्पू के साथ भेजने की बात कही थी, लेकिन तब उसने इन्कार कर दिया था।