फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लीवरपूल और डीकेजी इलेवन की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में मंगलवार को पहले मैच में लीवरपूल इलेवन ने बालमोल इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में डीकेजी इलेवन ने प्राइम इंग्लिश इलेवन को 10 विकेट से मात दी।
विज्ञापन

कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में बालमोल इलेवन ने निर्धारित 25 ओवर में 132 रन बनाए। आदेश सिंह ने सर्वाधिक 31 रन। सम्राट सिंह चंदेल ने तीन विकेट झटके। लीवरपूल इलेवन ने 25.1 ओवर में दो विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सार्थक अग्रवाल ने 35, यशस्वी ने 30, यशस्वी चौहान ने 26 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। विशेष तिवारी ने दो विकेट लिए। सम्राट सिंह चंदेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में कानपुर साउथ- बी मैदान पर खेले गए मैच में डीकेजी ने 25 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। अयान पुरोहित ने शानदार 75 रन की पारी खेली। शिवांश राय ने पांच विकेट अपने नाम किए। प्राइम इंग्लिश की टीम 23 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। शाहर्ष ने 58 रन और अभिराम त्रिपाठी ने 55 रन बनाए। पांच विकेट लेने पर सार्थक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें