फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन दिन शहर से एनसीआर में नहीं जाएंगे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी मोटर ट्रांसपोटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के चक्का जाम का समर्थन किया और कहा कि तीन दिन तक शहर से एनसीआर में ट्रक नहीं जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कटारिया ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी वाहनों पर पर्यावरण सेस में वृद्धि करने, यूरो 4 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और यूरो 6 वाहनों से पर्यावरण सेस की वसूली के विरोध में तीन दिवसीय चक्का जाम का आह्वान किया है। परिवहन व्यापारी चक्का जाम की अवधि में अपने वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में माल का परिवहन नहीं करेंगे। इस मौके पर अजय कुमार कपूर, राघवेंद्र वर्मा, गुलशन छाबड़ा, आशू गांधी, राजेंदर सिंह सेठी, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार गोयल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें