हमीरपुर जिले में शहर की अमन शहीद स्थित जामा मस्जिद के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नमाजी की मौत का लाइव वीडियो कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 12 दिसंबर की सुबह का बताया जा रहा है। जिस में वक्त लोग फजिर की नमाज की तैयारी में लगे थे।
तभी वजू बनाने के दौरान 70 वर्षीय नमाजी अचानक बैठे-बैठे अपनी जगह से गिरे और जब तक उन्हें उठाकर जिला अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो गई। अमन शहीद मोहल्ला निवासी अहमद (70) रोडवेज के सेवानिवृत्त चालक हैं। एक मिनट 11 सेकेंड के वायरल वीडियो में अहमद मस्जिद के अंदर दाखिल होते-होते अपनी जर्सी उतारकर एक तरफ रखते हैं और फिर वजू बनाने नल के पास बैठ जाते हैं।