फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सीसीटीवी में मौत का लाइव वीडियो कैद, वजू करने के दौरान नमाजी गिरा, डॉक्टर बोले- ये मर चुके हैं

Sat, 21 Dec 2024 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: अमन शहीद स्थित जामा मस्जिद में एक मिनट 11 सेकेंड में मौत का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। इसमें वजू के लिए बैठा नमाजी अचानक गिर गया। आनन फानन लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में शहर की अमन शहीद स्थित जामा मस्जिद के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नमाजी की मौत का लाइव वीडियो कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 12 दिसंबर की सुबह का बताया जा रहा है। जिस में वक्त लोग फजिर की नमाज की तैयारी में लगे थे।

विज्ञापन

तभी वजू बनाने के दौरान 70 वर्षीय नमाजी अचानक बैठे-बैठे अपनी जगह से गिरे और जब तक उन्हें उठाकर जिला अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो गई।  अमन शहीद मोहल्ला निवासी अहमद (70) रोडवेज के सेवानिवृत्त चालक हैं। एक मिनट 11 सेकेंड के वायरल वीडियो में अहमद मस्जिद के अंदर दाखिल होते-होते अपनी जर्सी उतारकर एक तरफ रखते हैं और फिर वजू बनाने नल के पास बैठ जाते हैं।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
इसके बाद बाईं ओर घूमकर स्वेटर उतारने की कोशिश करते हैं और तभी रुक जाते हैं। चंद सेकेंड में अहमद अपनी जगह से बैठे-बैठे गिर जाते हैं। उन्हें पास खड़े मस्जिद के मुअज्जिन दौड़कर उठाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद अन्य लोगों की मदद से अहमद को उठाकर जिला अस्पताल लाया जाता है, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उनकी मौत की पुष्टि कर देते हैं। अहमद मूलरूप से महोबा निवासी थे और अमन शहीद में रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें