फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों व तमंचा समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के सूर्या तिराहे पर शुक्रवार की देररात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों और तमंचा-कारतूस समेत तीन चोरों को दबोच लिया। दरोगा राजेश सिंह राठौर, कुलदीप सिंह तोमर, रामकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने पर औरैया की ओर भागे। इस पर पीछा कर दबोच लिया गया। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला, थाना बैहर मोहल्ला कंपाउंङर टोला नंबर-7 निवासी पार्थ ठाकुर उर्फ बिट्टू, सिकंदरा कस्बे के जवाहर नगर निवासी अजय कुमार कठेरिया उर्फ सूखा और आशू कुमार बाथम उर्फ आशीष को दबोच लिया गया। पार्थ के पास से एक तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ में नजदीक ही छिपाई गई दो और बाइकेें बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि तीनों बाइकें चोरी करने की बात कबूली है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें