फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से सात और मौतें, 308 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 22883

Sun, 20 Sep 2020 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से सात और रोगियों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दमा आदि रोगों की चपेट में पहले से रहे हैं। अब तक 596 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं रविवार को 308 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


कुल संक्रमित 22883 हो गए हैं। इनमें 17491 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव केस 4796 है। कोरोना संक्रमित सात रोगियों की मौत हैलट में, एक की मौत कांशीराम अस्पताल में हुई है।

इनमें ब्रह्मनगर के 71 साल के वृद्ध, पटकापुर के 72 साल के वृद्ध, केशवपुरम के 50 साल के व्यक्ति, आवास विकास की 63 साल की वृद्धा, नारायण धाम के रहने वाले 81 साल के वृद्ध, विनायकपुर की रहने वाली 65 साल की वृद्धा, घाटमपुर की रहने वाली 51 साल की महिला है।
विज्ञापन


308 जो नए रोगी मिले हैं, वे श्यामनगर, दामोदर नगर, स्वरूपनगर, काकादेव, अंबेडकरनगर, नवीन नगर, कोयला नगर, किदवईनगर, रतनलाल नगर, मकड़ीखेड़ा, बाबूपुरवा, हनुमंत विहार, हरजेंदरनगर, सिविल लाइंस, विनायकपुर, जाजमऊ, गल्लामंडी, लाठी मोहाल, सफीपुर, पनकी, लखनपुर, पटेलनगर, जूही, अनवरगंज, बर्रा, आजादनगर, घाटमपुर, बनीपुर, भिखारीपुर, बिल्हौर, बर्रा विश्व बैंक, इंद्रानगर, चौबेपुर, शताब्दी नगर, दबौली, पनकी, गंगागंज, सफीपुर, अर्मापुर, गांधीनगर, गोविंदनगर, ग्वालटोली, साकेतनगर, तुलसी नगर, बिठूर, जवाहरनगर, काकादेव, तिवारीपुर, उर्सला परिसर, विजय नगर, विष्णुपुरी, योगेंद्र विहार आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें