फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के खास बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Mon, 19 Oct 2020 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केके सचान समाजवादी पार्टी में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके सचान सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही बसपा की एक पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार भी सपा में शामिल हुईं।
विज्ञापन


गोविंदनगर निवासी केके सचान मायावती के खास रहे हैं। 1993 में जब बसपा और सपा के बीच बारी-बारी से सरकार चलाने की सहमति बनी थी, उसी दौरान दोनों पार्टियों में खींचतान के बाद केके सचान ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से मुलायम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

अब 2022 में समाजवादी पार्टी को बढ़त दिलाने के इरादे से अखिलेश यादव ने पिछड़ों की राजनीति करने वाले केके सचान को अपने साथ मिला लिया। सचान बसपा से विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


इसी तरह मिथिलेश कटियार भी बसपा के टिकट पर सिकंदरा सीट से विधायक रह चुकी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से सिर्फ इन दोनों नेताओं को सदस्यता के लिए बुलाया गया था।

उनके साथ जितने भी समर्थक हैं, उन्हें भी पार्टी की सदस्यता जारी कर दी गई है। नरेश उत्तम का कहना है कि दूसरे दलों के कई और प्रमुख नेता अभी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें