फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से पांच और मौतें, 190 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 24623

Sun, 27 Sep 2020 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से पांच और वृद्ध रोगियों की मौत हो गई है। चार रोगियों की मौत हैलट और एक की कांशीराम अस्पताल में हुई है। कोरोना से मौत का आंकड़ा 643 हो गया है। इसके साथ ही कुल संक्रमित की संख्या 24623 है।
विज्ञापन


इनमें 20 हजार 38 रोगी ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 3942 हैं। 190 नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। हैलट और कांशीराम में मरने वाले ज्यादातर कोरोना संक्रमित रोगियों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग पहले से रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के बाद रोगियों की हालत और बिगड़ गई। मरने वाले रोगियों में काकादेव के 65 साल के वृद्ध, नौबस्ता के 75 साल के वृद्ध, गणेश नगर के 74 साल के वृद्ध, कल्यानपुर की 70 साल की वृद्धा, जूही सफेद कालोनी की 80 साल की वृद्धा हैं।
विज्ञापन


रोगियों को मधुमेह, हाइपरटेंशन, गुर्दा रोग, दमा आदि मर्ज पहले से रहे हैं। रोगी लो ऑक्सीजन सेच्युरेशन पर अस्पताल पहुंचे। इन्हें सांस की तकलीफ हो गई थी। कोरोना के 190 नए संक्रमित मिले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने वाले 20 हजार के पार
कोरोना को हराने वाले विजेताओं की संख्या रविवार को 20 हजार पार कर गई है। कोरोना विजेताओं का कुल आंकड़ा 20,038 हो गया है। इनमें 6341 कोरोना रोगी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद स्वस्थ हुए हैं।

इसके साथ ही इससे दोगुने से अधिक 13,697 संक्रमित होम आइसोलेशन से मुक्त हुए। उधर, रविवार को 401 रोगी स्वस्थ हो गए। इनमें 58 रोगी अस्पतालों में ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा 343 संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। कांशीराम अस्पताल से 17, रामा मेडिकल कॉलेज से 22, नारायणा चिकित्सालय से 19 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया।

5900 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5900 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। इनमें विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 891 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा रूटीन में 5009 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 3672 एंटीजन जांच के लिए गए जिनमें 103 पॉजिटिव निकले। आरटीपीसीआर के लिए 1005 और ट्रूनाट, सीवी नाट के लिए 332 सैंपल लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजियों के भी सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें