फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: जेल में दो बंदी रक्षक समेत 20 और संक्रमित, जिला कारागार में बना कोविड अस्पताल

Tue, 18 Aug 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में जिला जेल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर को आई रिपोर्ट में दो बंदी रक्षक समेत 20 और पॉजिटिव पाए गए हैं। चार दिन में जुटाए गए सैंपलों में 61 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन


सभी संक्रमितों को जेल परिसर में बने कोविड वार्ड (एल-वन) में आइसोलेट किया गया है। कई और बंदियों के सैंपल लिए गए हैं। जेल अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि 14 अगस्त को जेल एक बंदी की तबीयत खराब हुई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य के सैंपल लिए गए थे।

इसमें पहले 41 और बाद में 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार बंदी रक्षक भी हैं। पांच बंदियों की हालत गंभीर होने पर कांशीराम अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। बाकी 56 मरीज जेल की एक बड़ी बैरक में बनाए गए कोविड वार्ड में भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन


दो बंदी रक्षकों की रिपोर्ट आई निगेटिव
जेल अधीक्षक ने बताया कि चार बंदी रक्षकों में दो की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं एल-वन वार्ड में भर्ती बंदियों का इलाज कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। सभी का दोबारा सैंपल लिया जाएगा।

क्षमता 1300, बंदी दोगुने
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में महज 1300 बंदियों की क्षमता है। इसमें 2575 बंदी हैं। 215 से अधिक बंदी रक्षक और स्टाफ तैनात है। ऐसे में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या से जेल में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती देख बाहर से आने वालों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

जिला कारागार में बना कोविड अस्पताल 
जिला कारागार में कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार दोपहर को 60 हो गई। इतनी बड़ी तादाद में एक ही जगह कोरोना संक्रमित मिलने पर जेल अस्पताल को ही कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले संक्रमितों का इलाज जेल के कोविड अस्पताल में होगा। अगर सांस की दिक्कत बढ़ेगी तो फिर हैलट, कांशीराम आदि कोविड अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।

जिला कारागार में इक्का-दुक्का संक्रमित निकलते रहे हैं लेकिन सोमवार देर रात आई सूची में इकट्ठे 20 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इससे संक्रमितों की संख्या 43 हो गई। इसके बाद जांच कराने पर मंगलवार दोपहर तक यह संख्या 60 पहुंच गई। इस पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने जेल अस्पताल को ही कोविड में तब्दील कर दिया है। सीएमओ ने यहां डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की राउंड दि क्लॉक ड्यूटी लगा दी है। आठ घंटे की तीन शिफ्टों में स्वास्थ्यकर्मी और डाक्टर ड्यूटी करेंगे। अब तक यहां जेल के अस्पताल में दो शिफ्ट ही होती रही हैं। जेल में बाकी लोगों की जांच कराई जा रही है। इसके लिए सीएमओ ने टीमें गठित कर दीं हैं जो जाकर सैंपल लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें