फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: चलती बाइक में मारा डंडा, शराब ठेके के सेल्समैन को लूटा, बाइक पर सवार थे तीन नकाबपोश, जांच शुरू

Sun, 19 Jan 2025 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बिंदकी कोवाली क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक में डंडा मारकर शराब ठेके के सेल्समैन को लूट लिया। बदमाश अपने साथ 55 हजार नगदी, बाइक, मोबाइल और जरूरी कागजात लूट ले गए।
विज्ञापन
देशी शराब का ठेका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में  बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों से शराब ठेके के सेल्समैन को लूट लिया। खजुहा चौकी के अंतर्गत बच्चू मोड़ के समीप स्थित देशी शराब ठेका का सेल्समेन सुशील शुक्ला निवासी सराय थाना बकेवर रात 10 बजे ठेका बंद करके वापस जा रहा था।

विज्ञापन

तभी ठेके से दो किलोमीटर दूर स्थित वीरपुर गांव के समीप नीली अपाचे सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे डंडा मार कर गिरा दिया। इसके बाद और भी मारपीट की गई। सेल्समैन के पास से 55 हजार रुपये नगद, मोबाइल, बाइक और उसके पास मौजूद कुछ जरूरी कागजात लूट ले गए।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच
सेल्समेन  ने पास ही में मौजूद गांव में परिचित के पास पहुंचकर पूरी घटना बताई। इसके बाद वह वापस ठेके के समीप पहुंचा। तुरंत लगभग 10:30 बजे 112 नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बिंदकी सीओ वीर सिंह और कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। जानकारी मिलने पर अगली सुबह एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें