फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: मंगल भवन में 11000 रुपये में होगा विवाह, किया गया शिलान्यास…दो करोड़ रुपये से होगा निर्माण

Sun, 19 Jan 2025 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेनाझाबर में आयोजित समारोह में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि इसके निर्माण के लिए नगर निगम और जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के बीच 11 सितंबर को एमओयू हुआ था। ग्रीन बिल्डिंग मानकों के तहत निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महापौर के साथ उपस्थित अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को मंगल भवन बरातशाला का शिलान्यास किया। नगर निगम के साथ मिलकर इसे बनवाने वाले जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के अध्यक्ष प्रणीत अग्रवाल ने कहा कि नवंबर में दो मंजिल भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सामूहिक विवाह से शुरुआत की जाएगी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग 11000 रुपये में बुकिंग कराकर मांगलिक कार्यक्रम कर सकेंगे।

विज्ञापन

बेनाझाबर में आयोजित समारोह में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि इसके निर्माण के लिए नगर निगम और जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के बीच 11 सितंबर को एमओयू हुआ था। ग्रीन बिल्डिंग मानकों के तहत निर्माण किया जाएगा। महापौर ने मंगल भवन के मॉडल का अनावरण किया। जेसीआई अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को निर्माण के लिए 1.75 करोड़ का चेक दिया। 2500 स्क्वायर मीटर में इस आधुनिक भवन के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा भवन
यह धनराशि जेसीआई सदस्य सीएसआर फंड से दे रहे हैं। इसमें भव्य हॉल, आधुनिक सुविधाओं से युक्त रसोईघर, पार्किंग क्षेत्र, सौर ऊर्जा के उपयोग की सुविधा होगी। यहां जेसीआई की चेयरपर्सन नेहा गर्ग, प्रोजेक्ट एडवाइजर विकास जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गोल्डी समूह के आकाश गोयनका, श्रुति जैन, भावुक गोयल, अमित गर्ग, मेहुल अग्रवाल, धीरज भाटिया, पुरुषोत्तम के बंसल, सुदीप गोयनका, राहुल अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, निहारिका गुप्ता, अभिषेक बंसल, विकास झाझरिया, उदित गोयनका आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें