फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कंपनी के मैनेजर-सेल्समैन से साढ़े चार लाख रुपये की लूट, डंडा मारकर वारदात को दिया गया अंजाम

Sun, 03 Feb 2019 07:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शराब कंपनी के मैनेजर व सेल्समैन से लूट
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में रविवार दोपहर एक शराब कंपनी के मैनेजर और सेल्समैन को डंडे से पीटकर कर बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाश 4.44 लाख रुपये लूटकर भाग गए। मैनेजर और सेल्समैन तगादा वसूलने के बाद कंपनी में कैश जमा करने जा रहे थे। घटना की सूचना पर आईजी आलोक सिंह व एसएसपी अनंत देव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने घायल सेल्समैन और मैनेजर को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के मधुबन होटल स्थित बरेली शराब कंपनी (फर्म) शहर और ग्रामीण इलाकों में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों में शराब आपूर्ति करती है। इस कंपनी में श्याम नगर, चकेरी का अनुराग यादव मैनेजर है। उस पर बिल्हौर व शिवराजपुर इलाके की दुकानों से तगादा वसूलने की जिम्मेदारी है।

रविवार को अनुराग ने दुकानों से 4.44 लाख रुपये तगादा वसूल किया। वह कैश बैग में रखने के बाद शिवराजपुर के भैसऊ स्थित एक अंग्रेजी शराब के सेल्समैन अरुण आनंद यादव के साथ बाइक से कैश जमा करने शराब कंपनी के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर जा रहा था। अनुराग बाइक चला रहा था। चौबेपुर के त्रिलोकपुर गांव निवासी सेल्समैन अरुण आनंद पीछे नोटों के भरा बैग लेकर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कही ये बात

अनुराग के मुताबिक दोपहर करीब 12:00 बजे बिठूर के गंगा बैराज हाइवे पर संडीला गांव के पास काले रंग की अपाचे बाइक से तीन बदमाश आए। उसकी बाइक ओवर टेक करके रोक ली। एक बदमाश ने उसके हाथ पर डंडा मार दिया। इससे वह वह और अरुण दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। इसके बाद तीनों नकाबपोश बदमाशों में एक बदमाश डंडा लेकर उतरा। उसने अरुण के हाथ में डंडा मारकर बैग छीनना चाहा। अरुण ने बैग नहीं छोड़ा, तो बदमाश ने डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया।

इसके बाद बदमाश अरुण से नोटों से भरा बैग छीन लिया। वह बाइक पर बैठकर सिंहपुर हाइवे की तरफ भाग निकले। सूचना पाकर आईजी, एसएसपी, एसपी पश्चिम संजीव सुमन, सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय कल्याणपुर, चौबेपुर, बिठूर और पनकी थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर छानबीन की और मैनेजर व सेल्समैन से पूछताछ की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

एसएसपी का बयान
शराब कंपनी के मैनेजर व दुकान के सेल्समैन को पीटकर बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूटा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पनकी, कल्याणपुर, रेलबाजार, बिठूर और चौबेपुर थाना प्रमुखों व क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम, सर्विलांस टीम को टॉस्क सौंपा गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें