फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मिली शराब व बीयर

विज्ञापन
तेजस में बरामद शराब और बीयर। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे पोर्टल पर किसी यात्री ने नई दिल्ली से राजेंद्रनगर, पटना जाने वाली 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शराब बेचे जाने की शिकायत कर दी। कहा गया कि ट्रेन में पैंट्री कार कर्मी तिगुने दाम पर यात्रियों को शराब की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन


यात्री के कॉल करने पर कर्मचारी सीट पर जाकर शराब देता और भुगतान लेकर चला जाता है। सूचना पर ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो जीआरपी टीम ने इसमें दबिश दी। ट्रेन के बी-6 कोच से एक बैग में शराब बरामद की गई। इसके बाद जीआरपी ने अन्य कोचों में जाकर भी छानबीन की। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि जिस कागज के बैग में शराब बरामद की गई, वह कोच में लावारिस हालत में मिला था। शराब की आपूर्ति कौन करता था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। यात्रियों से भी पूछताछ की गई लेकिन कोई नहीं बोला। बरामद शराब की कीमत करीब दस हजार रुपये है। इसे जब्त कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है कि बरामद शराब किसकी है और किस कीमत पर बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें