फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों की सौगात: इटावा लायन सफारी में शेरनी सोना ने एक और शावक को दिया जन्म

Tue, 11 Jul 2023 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा लायन सफारी में शेरनी सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। सफारी प्रशासन ने बताया है कि नवजात शावक व मादा बब्बर शेरनी की विशेष देखभाल पशु चिकित्सकों की टीम की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
इटावा लायन सफारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा सफारी पार्क की बब्बर शेरनी सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। इससे पहले 6 जुलाई को शेरनी सोना ने एक शावक को जन्म दिया था। उसके 77 घंटे बाद सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। सफारी प्रशासन का कहना है कि बब्बर शेरनी सोना का शेर कान्हा से 24 मार्च को मिलाप कराया गया था। इसके बाद शेरनी सोना ने छह जुलाई को एक शावक को जन्म दिया था।

विज्ञापन


एक शावक को जन्म देने के 77 घंटे बाद शेरनी सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। शेरनी सोना व नवजात शावक दोनों स्वस्थ है। इस प्रकार सफारी पार्क में कुल 12 शावकों ने जन्म लिया है। सफारी प्रशासन ने बताया है कि नवजात शावक व मादा बब्बर शेरनी की विशेष देखभाल पशु चिकित्सकों की टीम की ओर से की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बब्बर शेरनी एवं नवजात शावक के स्वास्थ्य एवं व्यवहार की निगरानी रखी जा रही है। सफारी पार्क में नवजात शावक के जन्म लेने से अब सफारी बब्बर शेरों की संख्या 19 हो गई है।

विज्ञापन

सफारी में इस तरह हुआ है शावकों का जन्म
- शिंबा सुल्तान 6 अक्टूबर 2016
- बाहुबली 15 जनवरी 2018
- भारत, रूपा, सोना 26 जून 2019
- केसरी 15 अप्रैल 2020
- नीरजा गार्गी 12 दिसंबर 2020
- जेनिफर का शावक- 10 अगस्त 2022
- शेरनी सोना का शावक 6 जुलाई 2023
- शेरनी सोना का दूसरा शावक- 9 जुलाई 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें