फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: पेड़ पर लटका मिला पुजारी का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

Tue, 11 Jul 2023 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर जिला पोस्टमार्टम भेजा गया। फोरेंसिक टीम की ओर से मौका मुआयना कर बारीकी से पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
मंदिर में बैेठे विधायक, ग्रामीण और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी का शव मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में लगे पेड़ पर लटका मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात कह रही है।

विज्ञापन

भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग भोली चौराहा किनारे पर सिद्ध हनुमान मंदिर मौजूद हैं। मंगलवार तड़के मंदिर परिसर में नीम के पेड़ पर गमछे के बने फंदे पर पुजारी पूरनमलदास (22) का शव लटका मिला। मृतक नसीरपुर गांव सिकंदरा, जिला कानपुर देहात का निवासी था।
इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुजारी का शव लटका देख लोगों में आक्रोश पनपने लगा। सूचना पर सीओ विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर मौजूद अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर जिला पोस्टमार्टम भेजा गया। फोरेंसिक टीम की ओर से मौका मुआयना कर बारीकी से पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए गए।

10 वर्षों से मंदिर में रहकर कर रहा था सेवाकार्य
मृतक के रिश्तेदार श्रीपाल ने बताया कि पूरनमल दास के बचपन में माता-पिता के निधन हो गया था। उसके बाद से वह भोली गांव में आकर हमारे साथ रहने लगा था। उम्र बढ़ने के साथ ही उसका मन पूजा-भक्ति की ओर बढ़ने लगने लगा और वह पिछले 10 वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा आदि सेवाकार्य करता आ रहा था।
विज्ञापन

कथा का सामान और रुपये को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि 22 जून को मंदिर परिसर में एक भागवत कथा हुई थी। इसमें आया सामान रुपये ले जाने को लेकर गांव के एक व्यक्ति और उसके अन्य साथियों से विवाद हुआ था। इसकी शिकायत पुजारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी की थी। इसमें षड़यंत्र रचकर मंदिर से भगाने के प्रयास का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें