फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत, साथी शव छोड़कर भागे, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 14 May 2023 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन के मृत घोषित होते ही उसके साथी अस्पताल से भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में खंभे पर चढ़कर बिजली का फॉल्ट सही कर रहे लाइनमैन करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम महमूदपुर खास अनुपम तिवारी (47) संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार को वह अल्हनापुर व नादनपुर गांव के बीच में फॉल्ट सही करने गया था। शट डाउन लेने के बाद वह पोल पर चढ़ गया।
इसके बाद फॉल्ट सही करने लगा। तभी अचानक लाइट आ गई और वह झुलसकर पोल से नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने आनन फानन उसे 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुपम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें