उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के एट में ट्यूबवेल की लाइन ठीक करते समय करंट आने से शनिवार को बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एट थाना क्षेत्र के बैरागढ़ अकोड़ी निवासी अरविंद पटेल (50) गांव में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता था।