फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विश्वविद्यालयों के दीक्षांत में मंच से मिलेंगे सीमित पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के तीनों प्रमुख विश्वविद्यालयों में होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार बड़ा बदलाव दिखेगा। अब मंच से दिए जाने वाले पदकों की संख्या सीमित कर दी गई है। आईआईटी की तर्ज पर इस बार विवि में मंच पर केवल प्रमुख पदक दिए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर राजभवन से जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालयों को सिर्फ प्रमुख पदक या अधिकतम 25 मेधावियों को ही मंच पर सम्मानित करने की अनुमति होगी। शेष को अलग कार्यक्रम में पदक दिए जाएंगे। तीनों विवि ने इसी के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में दीक्षांत समारोह नौ जुलाई को होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में 10 जुलाई को समारोह होगा। एचबीटीयू और सीएसए में यह आयोजन दो पालियों में संपन्न होगा। समय की कमी के कारण इन संस्थानों में अधिकतम सीमा में भी कटौती की जा सकती है।


अब तक सीएसजेएमयू में 97, सीएसए में 63 और एचबीटीयू में करीब 48 पदक दिए जाते रहे हैं लेकिन इस बार संख्या में कटौती से मेधावियों को मायूस होना पड़ेगा। अभी तक आईआईटी कानपुर अपने दीक्षांत में सर्वश्रेष्ठ पांच छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित कराता था शेष पदकधारी छात्रों के लिए अलग कार्यक्रम का आयोजन होता था। उसी तर्ज पर अब तीनों विवि में पदकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन



इसके साथ ही दीक्षांत में इस बार कई नए कार्यक्रम भी जोड़े गए हैं। पहली बार मां-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का रक्त परीक्षण कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट राज्यपाल सम्मेलन में साझा करेंगी और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन देंगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट और टीबी मरीजों को पोषकतत्वों से भरी पोटली भी दी जाएगी। ग्रामीण स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें