फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गरज चमक के साथ गिरी बिजली, दो किसानों की मौत

Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद/मैथा (कानपुर देहात)। तेज हवा संग गरज-चमक के साथ रसूलाबाद व मैथा में बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से खेत पर मौजूद दो किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के दलिकपुर महाराजपुर निवासी रामपाल ने बताया कि वह पिता होरीलाल राठौर (55) के साथ गुरूवार सुबह 6:30 बजे खेत पर गेहूं काटने गए थे। कुछ देर बाद मौसम खराब देख वह घर वापस लौट आया। जबकि पिता खेत पर बने रहे। इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इस पर पिता होरीलाल खेत के पास जामुन के पेड़ के नीचे आकर बैठ गए। इसी बीच उनके ऊपर तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली आ गिरी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
पास के खेत पर माैजूद लोगों ने किसान के घर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बेटा रामपाल, राजकिशोर, पत्नी मायादेवी बिलखते हुए पहुंची। घटना की जानकारी पर तहसील के अधिकारी भी पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। एसडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, मैथा तहसील क्षेत्र के ग्राम भीखर नौबस्ता निवासी राजेंद्र प्रजापति (55) के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र दीपांशू ने बताया कि पिता गुरुवार की सुबह गेहूं की फसल काट कर घर आ रहे थे। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण गरज चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। इसी बीच उनके ऊपर बिजली आ गिरी। जिससे वह झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल लेकर कानपुर जा रहे थे, रास्ते में दमतोड़ दिया।
अनहोनी पर पत्नी माया, पुत्र हिमांशू बिलखते रहे। इधर जानकारी पर भुजपुरा जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह उर्फ लकी ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी। लेखपाल सुजीत कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तहसील भेजी गई है। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


....................
तेज आंधी से दीवार समेत गिरी टिनशेड, दबकर चार घायल
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के सिंगवानार में तेज आंधी के कारण सुबह सात बजे एक घर की कच्ची दीवार पर रखी टिनशेड गिर गई। टिनशेड व दीवार के मलबा में दबकर गोविंद (45) पुत्र बंशीलाल, उनकी बेटी प्रिया (12) दीपांशु (16), भतीजा अभय (5) घायल हो गए। चीखपुकार सुन घर व पड़ोस के लोग दौड़ कर पहुंचे। सभी को टिनशेड के नीचे से निकाल कर सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। यहां से डॉ. सौरभ शाक्य ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें