चार साल की बेटी के चिल्लाने पर बचाने पहुंचे थे लोग
ज्योति ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया था कि मारपीट के बाद सास ने हाथ बांधे, ससुर ने मिट्टी का तेल डाला और पति के कहने पर सास ने आग लगा दी। इसके बाद पति ने किचन का दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। चार साल की बेटी चिल्लाई तो बाहर मौजूद लोग उसे बचाने पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया।