कन्नौज में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में 10 माह में फैसला आया है। न्यायाधीश रामबरन सरोज ने रिकॉर्ड समय में फैसला सुनाया है। इस मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
बताते चलें कि आरोपी ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर खेत में फेंका था। यह घटना 7 जनवरी 2019 को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
आरोपी अमित उर्फ कादर (35) निवासी कमलेपुरवा तिर्वा को एससीएसटी कोर्ट ने सजा सुनाई है। आरोपी खेतीबाड़ी करता था।