फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: डेंगू से शिक्षिका की मौत, तीन रोगी और मिले, अब तक छह की गई जान

Thu, 07 Nov 2019 06:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच जिले के प्राथमिक विद्यालय में तैनात कन्नौज सौरिख के अंबेडकर नगर निवासी शिक्षिका निमिषा (30) दिवाली पर घर आई थी, तभी से उन्हें बुखार आ रहा था। 30 अक्तूबर को परिजनों ने कानपुर के रिजेंसी में भर्ती कराया था। जहां डेंगू होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह इलाज के दौरान निमिषा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर ससुर और पति की हालत बिगड़ गई। दोनों को रिजेंसी में भर्ती कराया गया है। मृतका के दो बच्चे हैं। ससुर ग्राम सलेमपुर के पूर्व प्रधान हैं और कुतुबपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं।
विज्ञापन


उधर जिला अस्पताल में जांच में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अभी तक 55 को डेंगू हुआ है और छह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें