फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र बोले- सुरक्षा उपकरणों में आईआईटी की मदद से आत्मनिर्भर हो रहा भारत

Thu, 02 May 2024 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का आईआईटी कानपुर भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुरक्षा उपकरणों में आईआईटी कानपुर की मदद से भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। कई अत्याधुनिक तकनीक के उपकरण विकसित हो रहे हैं। अब कोई चिंता नहीं है। यह बातें उप सेना प्रमुख (वीसीओएएस) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी कानपुर के भ्रमण के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने संस्थान में चल रहे रिसर्च और विकसित ड्रोन, रोबोट आदि का जायजा लिया। इस दौरान सेना से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों को भी साझा किया। उप सेना प्रमुख ने सी3आई हब और फ्लेक्सई सेंटर की भी जानकारी ली। संस्थान में हुए कार्यक्रम में सेना प्रमुख के साथ एडीजी मेजर जनरल सीएस मान और अन्य उच्च अधिकारी पहुंचे। अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और फैकल्टी इंचार्ज प्रो. कांतेश बलानी ने किया।

सेना के अधिकारियों ने वर्तमान जरूरतों को लेकर वैज्ञानिकों के साथ समस्याएं साझा की। यहां सेना के अधिकारियों को सब-स्टेशन में निरीक्षण करने वाला रोबोट, सटीक मार्गदर्शन किट के लिए एक जनरेटर, उच्च ऊंचाई वाले लॉजिस्टिक्स और ईवीटीओएल समाधान, क्वाड्रूपेड व रोटरी रोबोट और कामिकेज ड्रोन दिखाया गया। वार्ता में भारतीय सेना के लिए विशिष्ट प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए संभावित सहमति बनी है। इसके बाद निदेशक प्रो. अग्रवाल ने संस्थान में चल रही रक्षा परियोजनाओं की जानकारी दी। आईआईटी कानपुर में डीआरडीओ इंडस्ट्री एकेडमिया सीओई के निदेशक संजय टंडन ने रक्षा और सुरक्षा के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी और चल रहे अनुसंधान की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें