साथ ही एक पिंजरा भी उस इलाके में लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 24 अक्टूबर से शहर में दहशत का कारण बने तेंदुए को आखरी बार 13 नवंबर को अर्मापुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एरिया में देखा गया था। इसके बाद से गुरुवार दिन तक उसकी कोई भी गतिविधि सामने नहीं आई थी।
इसके चलते वन विभाग के अधिकारियों ने आईआईटी एनएसआई और अरमापुर में तैनात वन कर्मियों को वापस बुलाने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अब तेंदुए के दिखने की सूचना के बाद फिर से कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विभाग ने हटा लिए थे आधे कर्मचारी
बता दें कि तेंदुए के नौ दिन से न दिखने से अर्मापुर, आईआईटी और एनएसआई से वन विभाग ने तैनात आधे कर्मचारी हटा लिए गए थे। 24 अक्तूबर को तेंदुआ दिखने के बाद से विभाग में दफ्तरी कामकाज लगभग ठप पड़ा हुआ है।