फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेंदुए ने बछड़े की गर्दन पर मारा झपट्टा, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के सिरसा गांव में रविवार रात लगभग दो बजे एक तेंदुआ घुस आया। उसने ग्रामीण मुकुट यादव की गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े और गाय के शोर करने पर मकान की छत पर लेटे ग्रामीण देव सिंह, गट्टू और रामकुमार जाग गए। देव सिंह ने टॉर्च की रोशनी से देखा कि तेंदुआ बछड़े की गर्दन पर झपट्टा मार रहा है और गाय अपने बच्चे को बचाने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ घायल बछड़े को वहीं पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

हमले से बछड़े की गर्दन पर गहरे घाव हो गए हैं। घटना की सूचना पर सेंचुरी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि यह क्षेत्र पहले भी तेंदुए के हमलों से प्रभावित रहा है। ठीक एक वर्ष पहले इसी स्थान पर राजेश यादव की भैंस की पड़िया को तेंदुआ मार चुका है। गांव के भोलाराम, जीवाराम, गुड्डू, राधेश्याम और पप्पू की कई बकरियों को भी तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है।
सिरसा सहित आसपास के गांव पसिया, चंद्रहंसपुरा, कोला, बिरौनाबाग, उखरैला, सोनेपुरा, मिटहटी, रानीपुरा और विंडवाकला में तेंदुओं की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों सेंचुअरी के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। सेंचुअरी के वन दरोगा विशुनपाल चौहान ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें