भरथना। भरथना-साम्हो संपर्क मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक बजे भरथना से अपने गांव घमुरिया जा रहे बाइक सवार गौरव पाल (30), वासुदेव (35) निवासी घमुरिया कार की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों युवकों को सैफई रैफर किया गया। सूचना पर एसआई धर्मेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की।