फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों के डेरे पर तेंदुए का हमला, बच्चा घायल, इलाके में दहशत

Mon, 17 Oct 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गांव में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है
विज्ञापन
इटावा चकरनगर थाना सहसों के ग्राम रामकिला किनारे डेरा डाल कर रह रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। हमले में आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। ग्रामीणों के पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। इस हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ शिकारी डेरा डाल कर रामकिला गांव में ही रुक गए थे। उनके डेरे पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें 8 वर्षीय टेनी घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर वन दरोगा सूर्यकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। वन दरोगा का कहना है कि बच्चे पर जंगली जानवर ने हमला तो किया है लेकिन तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। उधर गांव वालों का कहना है कि तेंदुए अक्सर जंगलों से निकलकर गांव की तरफ आ जाते हैं कुछ दिनों पहले ही एक तेंदुआ देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें