फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंस गड़बड़ी की जांच पूरी

Fri, 12 Feb 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल में आंखों में अच्छा लेंस डालने के नाम पर रुपये एेंठने की जांच पूरी हो गई। सीएमएस ने जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी और कानपुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण को भेज दी है।
विज्ञापन


अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. डीवी सेठ पर मरीजों ने दिसंबर माह में ऑपरेशन में बेहतर लेंस डालने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

सीएमओ ने सीएमएस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीएमएस ने जांच अधिकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस शुक्ला को बनाया था, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट सीएमएस एसके पांडेय को दे दी है।
विज्ञापन


 सीएमएस ने यह रिपोर्ट सीएमओ और एडी चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण को भेज दी है।  उधर नर्वल निवासी एक पीड़ित द्वारिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पिछले माह डॉ. सेठ एक भाजपा नेता के साथ घर आए थे।

कागज में मैंने अपनी मर्जी से ऑपरेशन कराया लिखाकर ले गए हैं। डॉक्टर ने लेंस का बिल अभी तक नहीं दिया। में भाजपा नेता से बिल या पैसा दिलाने को कहूंगा।

पुरानी जांच कहां गई
एक साल पहले कांशीराम अस्पताल के डॉ. डीवी सेठ का मरीजों की आंख की पट्टी एमआर से खुलवाने का मामला प्रकाश में आया था। पूर्व सीएमएस डॉ. भार्गव ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने से पहले सीएमएस का तबादला हो गया। उनके जाने के बाद न तो जांच का पता औैर न ही रिपोर्ट का। यह मामला अस्पताल में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें