फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हड़ताल के चलते थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लेखपाल, नहीं बन सकी जांच टीमें

Sun, 23 Aug 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद की छह तहसीलों में शनिवार को लेखपाल संघ की इकाई के आह्वान पर लेखपाल अयोध्या में साथ लेखपाल के कथित तौर पर फर्जी ट्रैप के विरोध में हड़ताल पर रहे। इसके चलते थाना समाधान दिवस में लेखपाल नहीं पहुंचे और वहां जमीन संबंधी विवाद के मामलों में संयुक्त जांच टीमें नहीं बन सकी। तहसीलों में भी लेखपालों ने खसरा और अन्य विभागीय काम नहीं किए। धरना देकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील परिसर में अध्यक्ष राकेश चंद्र मिश्रा, मंत्री रीतेश तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, अरुण कुमार, पूजा कुमारी, मिलन दुबे आदि ने धरना दिया। मांग की गई कि अयोध्या की सोहावल तहसील प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाए। ट्रैप कार्रवाई से पहले फर्जी व दुर्भावनापूर्ण ट्रैप पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। डेरापुर तहसील इकाई में अध्यक्ष शिवम शुक्ला और मंत्री देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना देकर विरोध जताया।
एसडीएम नीरज गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष शिवम शुक्ला ने कहा कि हाल ही में जनपद अयोध्या की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई ट्रैप कार्रवाई द्वेषपूर्ण साजिश है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से स्पष्ट है कि लेखपाल को दुर्भावनापूर्ण ढंग से फंसाया गया है। यहां अवधेश कुमार, मनोज सचान, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार रसूलाबाद तहसील में अध्यक्ष योगेश कुमार की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। यहां मंत्री विजय गौतम, जिला संगठन मंत्री रवेंद्र कुमार, विनोद कुमार, शिवेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल, अशोक कुमार, आशीष रावत, शालू सिंह, अनीता, प्रिया, अनुपमा एल. और संगीता आदि रहे। ज्ञापन एसडीएम अभिषेक कुमार को दिया गया। इसी प्रकार मैथा, सिकंदरा और भोगनीपुर तहसील में भी लेखपालों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें