कानपुर। सनातन धर्म के सभी लोग जात-पात छोड़कर हिंदू राष्ट्र के निर्माण में हिस्सा लें। यह आह्वान सोमवार को ब्लॉक-9 गोविंदनगर स्थित रामप्रसाद त्रिपाठी धर्मशाला में श्री बागेश्वर धाम से पधारे अंगद महाराज ने किया। इस दौरान उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने सात से 16 नवंबर तक दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यायनी मंदिर से वृंदावन तक 140 किलोमीटर पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। अंगद महाराज ने सभी को पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया और आरती की। बाद में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। यहां रुचित मेहरोत्रा, राजेश सिंह, प्रभात शुक्ला, अनिल तिवारी, अनिल त्रिपाठी, तेजभान सिंह, राजेंद्र सिंह भदाैरिया, नरसिंह दुबे, सुशील त्रिपाठी, पंकज शुक्ला आदि रहे।