हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) प्रशासन ने हिदायत दी है कि सीट आवंटित होेने के बाद भी जिन छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया उनकी काउंसलिंग फीस जब्त कर ली जाएगी। इससे बचना है तो ऐसे छात्र 25 जुलाई तक सीट छोड़ दें।
विज्ञापन
2 of 4
एचबीटीयू
रविवार को एचबीटीयू प्रशासन ने यह सूचना वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। बीटेक प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. नरेंद्र कोहली ने बताया कि काउंसलिंग के लिए एससी-एसटी छात्रों से 12 हजार रुपये और अन्य वर्ग से 20 हजार रुपये जमा करवाए गए हैं। समय रहते सीट नहीं छोड़ने वाले छात्रोें की यह राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
3 of 4
एचबीटीयू
रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 502 सीटें हैं। पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद अब कुल 204 सीटों पर छात्र 23 व 24 जुलाई को रिपोर्ट करेंगे। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भी सीटें बचती हैं तो तीसरे राउंउ की काउंसलिंग होगी। इसके लिए 26 जुलाई को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी होगी।
तीन राउंड की काउंसलिंग होने के बाद भी सीटें बचती हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रिक्त सीटों का ब्योरा पांच अगस्त को ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 10 और 11 को काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। 14 अगस्त को छात्रों को कैंपस में रिपोर्टिंग करनी होगी।