फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया पट्टे वाला बंदर

Wed, 21 Oct 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व बैंक बर्रा एच ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय गोविंदनगर टू में मंगलवार को एक बार फिर पट्टे वाला कटखना बंदर घुस गया। बच्चे पढ़ाई छोड़ क्लास से भाग गए। भागने के चक्कर में दो बच्चे गिरकर चुटहिल हो गए।
विज्ञापन


दोपहर को पहुंची वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़कर पिंजरे में डाला। इसे दूर इलाके में छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले, बंदर घुसने से क्लास रूम बच्चों से खाली हो गया और केवल बंदर ही भीतर रह गया तो शिक्षकों ने बाहर से कमरे में ताला मार दिया था।

सप्ताह भर पूर्व भी यह बंदर क्लास में घुस कर बैठ गया था। तब वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कर्मचारी नहीं आए थे। यह बंदर पचास से ज्यादा लोगों को पकड़ चुका है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि जुलाई में जब से स्कूल खुला है, तभी से बंदर का आतंक बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें