फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें आखिर किस नेता की वजह से रोक दी गईं दो ट्रेनें

Mon, 24 Oct 2016 11:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यात्रियों को सभा खत्म होने का इंतजार करना पड़ा
विज्ञापन
महोबा प्रधानमंत्री की रैली के चलते दो ट्रेनाें को दो घंटे तक पिछले स्टेशनाें पर रोके रखा गया। इससे यात्रियों को सभा खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। मोदी के हैलीकाप्टर के उड़ान भरने के बाद करीब तीन बजे ट्रेनों को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद यात्रियाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार को रैली स्थल महोबा खजुराहो रेल लाइन के 100 कदम की दूरी पर कांशीराम कालोनी के सामने बनाया गया। स्थल के पास से खजुराहो से चलकर महोबा आने वाली ट्रेन डेढ़ बजे निकलती है। मोदी की सभा एक बजे से दो बजे के  बीच में होने के कारण खजुराहो ट्रेन को पिछले रेलवे स्टेशन पठा में एक बजे रोक दिया गया। उधर इलाहाबाद से चलकर झांसी जाने वाली पैंसेजर ट्रेन में खजुराहो-महोबा पैसेंजर ट्रेन की छह बोगियां जोड़ी जाती है। रैली के चलते खजुराहो की ट्रेन महोबा रेलवे स्टेशन न आ पाने के कारण झांसी जाने वाली पैंसेजर ट्रेन को महोबा रेलवे स्टेशन में रोक दिया गया। 
सभा समाप्त होने पर 2.35 बजे मोदी का उड़नखटोला उड़ने के बाद खजुराहो ट्रेन को रेलवे स्टेशन महोबा के लिए रवाना किया गया। इससे तीन बजे खजुराहो ट्रेन महोबा रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद झांसी ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें