फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर जहरखुरानों ने निकाले ट्रक के पहिए

Tue, 07 Nov 2017 10:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्रदेश में जहरखुरानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहरखुरान लगातार वारदातों को अंजाम देते जा रहे हैं। उनके हौसले सातवें आसमान पर हैं।
विज्ञापन

जहरखुरानों के गिरोह ने लगातार दूसरे दिन ड्राइवर और क्लीनर को बेहोश कर ट्रक के पहिए निकाल लिए। इस बार घटना इटावा के तीन लोगों के साथ फाउंड्री नगर में हुई है। ट्रक के 10 पहिए निकाले गए हैं।

इटावा के रहने वाले दिनेश, विपिन और उमेश ट्रक लेकर आए थे। तीनों बेहोशी की हालत में हैं। निजी हास्पिटल में उनका उपचार चल रहा है। टायरों की कीमत दो लाख बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक भवानी सिंह इंटर कॉलेज केपास खड़ा मिला। पुलिस पहुंची तो अंदर तीनों बेहोश पड़े थे। इससे पहले शोभा नगर में इसी तरह ट्रक के आठ पहिए निकाल लिए गए थे। उस घटना में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को नशीली चाय पिलाई गई थी। इस घटना में पीड़ितों के होश में आने पर ही जानकारी मिल पाएगी कि उनके साथ क्या हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें