फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में होर्डिंग फाड़े जाने पर दो समुदाय में बवाल, आगजनी-पथराव के बाद लाठीचार्ज

Mon, 02 Oct 2017 04:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दो समुदाय में बवाल के बाद आगजनी - फोटो : ani
विज्ञापन
कानपुर में होर्डिंग फाड़े जाने पर दो समुदाय में बवाल हो गया। जिसके बाद आगजनी और पथराव हुआ। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। रावतपुर गांव में शनिवार से दो समुदाय के बीच हुआ बवाल जारी है।
विज्ञापन


मामूली विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।

इससे नाराज एक पक्ष के लोगों ने पुलिस औैर प्रशासनिक अफसरों का घेराव कर हंगामा और नारेबाजी की। रामलला मंदिर गेट पर धरना दिया और पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। इसके बाद भी दोनों समुदाय में तनाव बरकरार रहा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आगजनी - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह संप्रदाय विशेष से जुड़े कुछ अराजकतत्वों के रावतपुर में ही एक धार्मिक कार्यक्रम का  बैनर और पोस्टर फाड़े जाने से स्थिति बेकाबू हो गई। रामलला मंदिर के पास पुलिस पर पथराव हुआ। जवाब में पुलिस ने मंदिर परिसर में घुसकर लाठीचार्ज कर किया।

रामलीला और दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों को कमरे में घुसकर और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोगों के मोबाइल और दुपहिया को क्षतिग्रस्त कर दिया। लाठीचार्ज और पथराव में 12 से ज्यादा लोगों को घायल हुए हैं।

एसएसपी सोनिया सिंह, डीएम सुरेंद्र सिंह, विधायक अभिजीत सिंह सांगा और कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी के बेटे अनूप पचौरी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तनाव के मद्देनजर रावतपुर में फोर्स तैनात किया गया है।

छतिग्रस्त डायल 100 कार - फोटो : अमर उजाला
रावतपुर गांव स्थिति रामलला मंदिर में रामलीला का आयोजन चल रहा है। शनिवार शाम करीब चार बजे मंदिर परिसर से रामलला शोभा यात्रा निकली। यात्रा मंदिर गेट बर्तन बाजार की तरफ जा रही थी। उसी दौरान पुरानी मस्जिद (जामा मस्जिद) के पास खंभे में लगी मुहर्रम की झंड़ी टूट गई और दोनों संप्रदाय के लोग भिड़ गए। मजिस्द से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

एक युवक को कुछ लोगों ने खींचकर ले जाने का प्रयास किया। जवाब में शोभा यात्रा में भी ईंट-पत्थर चलाए। मजिस्द से कुछ दूरी पर रखे ताजिए के पास बज रहे म्यूजिक सिस्टम को शरारती तत्वों ने पलट दिया। इसके बाद एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर सर्किल फोर्स पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया।

पुलिस शोभा यात्रा को चारों तरफ घेरकर यात्रा रामलला रोड, पुराना बर्तन बाजार, पुराना डाकघर रोड और बकरमंडी तिराहा होकर रामलला मंदिर गेट पर पहुंचाया। गेट पर नाराज लोगों ने पथराव करने वालों की गिरफ्तारी, इंस्पेक्टर कल्याणपुर को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। गेट पर धरने पर बैठ गए और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सीओ कल्याणपुर रजनीश वर्मा और अन्य अफसरों को भीड़ ने घेर लिया। सीओ से नोंकझोक व धक्का-मुक्की हुई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने एलान किया कि जब तक मांगे पूरी न होंगी, रावण का पुतला दहन नहीं होगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में फोर्स तैनात रहा, लेकिन दोनों संप्रदाय के लोगों में तनातनी चलती रही। 

नहीं होगा भरत मिलाप, लोग ताजिये रखकर सड़क पर बैठे  

पथराव करते अराजकतत्व - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तमाम प्रयास के बाद भी रावतपुर गांव का माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने समिति कक्ष में आराम कर रहे रामलीला के कलाकारों को लाठियों से पीटा। इससे भगवान राम का रोल अदा करने वाले शैलेंद्र तिवारी, लक्ष्मण और भरत का रोल निभाने वाले ट्रेडी व आकाश चुटहिल हो गए। यह कलाकार काम करने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन

नारे लगाते हिन्दूवादी संगठन और रामलीला कमेटी के लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना के विरोध के चलते रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भरत-मिलाप कार्यक्रम रद्द कर दिया। हिन्दूवादी संगठन और रामलीला कमेटी के लोग जयश्रीराम के नारे लगाते रहे। रामलला मंदिर के सामने से ताजिया जुलूस निकालने को लेकर दूसरे संप्रदाय के लोग सड़क पर बैठकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसपी पश्चिम और सीडीओ, एडीएम लोगों को समझाने में जुटे हैं, लेकिन लोग दूसरे रास्ते से जुलूस ले जाने को राजी नहीं है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर, दोनों संप्रदाय के धर्मगुरूओं के साथ मिल-बैठकर मामला निपटाने की कोशिश में लगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें