आईआईटी कानपुर में नए सत्र से विदेशी भाषाओं की कक्षाएं भी चलाई जाएंगी। मंगलवार को निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने इसके लिए फॉरेन लैंग्वेज प्रोग्राम को लांच कर दिया। इसमें आईआईटी कानपुर के छात्रों के अलावा बाहरी छात्र भी एडमिशन हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
कानपुर आईआईटी
प्रोग्राम के तहत छात्रों को फ्रेंच, जर्मन और जापानी भाषा पढ़ाई जाएगी। छात्रों को ये तीनों भाषा बोलना, समझना और लिखना सिखाया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 4
कानपुर आईआईटी
छात्र इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर एडमिशन दिया जाएगा। आठ जुलाई तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। छह अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इन कोर्स के लिए आईआईटी छात्रों को सब्सिडी ऑफर दिया गया है। छात्रों से पूरे कोर्स के लिए 4000 रुपये, आईआईटी के कर्मचारी और उनके परिवार के लिए पांच हजार रुपये और बाहरी छात्रों के लिए दस हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है।