फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें आखिर अचानक कैसे बढ़ गई घरेलू महिलाओं की कमाई

Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आश्चर्यजनक ढंग से महिलाओं के आय प्रमाणपत्र के आवेदन बढ़ गए
विज्ञापन
कानपुर में घरेलू महिलाओं की कमाई अचानक बढ़ गई है। दरअसल, तहसील में सात दिन में डेढ़ हजार आवेदन आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए हैं। इनमें 95 फीसदी आवेदन महिलाओं के हैं। कई महिलाएं घरों में काम कर तीन लाख सालाना कमाई का दावा कर रही हैं तो कई प्राइवेट नौकरी करके साढ़े चार लाख की आय बता रही हैं। कई ने ट्यूशन पढ़ाने और घरेलू उद्योग का भी दावा किया है। एक हजार और पांच सौ के नोट प्रचलन से बाहर किए जाने के बाद ये महिलाएं अपनी कमाई दिखाने के लिए बतौर सबूत आय प्रमाणपत्र हासिल करना चाह रही हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर  अनिल कुमार ने बताया कि आश्चर्यजनक ढंग से महिलाओं के आय प्रमाणपत्र के आवेदन बढ़ गए हैं। ज्यादातर अपनी आय ढाई से चार लाख रुपये बता रही हैं। लेखपालों से कहा है कि आय के प्रमाण लेने के बाद ही रिपोर्ट लगाई जाए। जरूरत पर घर जाकर सत्यापन भी कर लें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें